CM Kisan Kalyan Yojana : इन किसानों को मिलेगा सीधा लाभ, जानें आवेदन प्रक्रिया, पात्रता

Published On: September 18, 2025
Follow Us
CM Kisan Kalyan Yojana

CM Kisan Kalyan Yojana : आज हमारे देश में लाखो करोड़ो किसान है जो खेती से जुड़े है और वो अपना गुजारा खेती कर के करते है। केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों की तरफ से देश के किसानो के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएँ चलाई जा रही है। ऐसे ही मध्यप्रदेश ( Madhya Pradesh ) की तरफ से भी किसानो के लिए एक खास योजना को शुरू किया है। इस योजना का नाम मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना ( CM Kisan Kalyan Yojana ) है।

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना ( CM Kisan Kalyan Yojana ) एक राज्य सरकार की योजना है जिसे मध्यप्रदेश सरकार द्वारा अपने राज्य के किसानो ( Farmer ) के लिए शुरू की गई है। इस योजना के तहत किसानो को किसानो को सरकार की तरफ से वित्तीय सहायता दी जाती है जो उनके बैंक खाते में सीधे ट्रांसफर की जाती है। एमपी सरकार द्वारा राज्य के 83 लाख किसानो के खाते में कुल ₹1671 करोड़ की राशि ट्रांसफर की गई है।

मध्यप्रदेश ( Madhya Pradesh ) के मुख्यमंत्री द्वारा इस योजना के तहत किसानों की आय को बढ़ाने और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए शुरू किया गया है। आइए जानते है इस योजना के तहत आप कैसे आवेदन कर सकते है और इसके लिए कौन किसान पात्र होंगे इन सभी की जानकारी।

इस लेख के लास्ट में आपको महत्वपूर्ण लिंक्स प्रदान करेगें ताकि आपलोग सुविधापूर्वक इसी प्रकार के आर्टिकल्स को प्राप्त करके इनका लाभ आसानी से प्राप्त कर सकें।

CM Kisan Kalyan Yojana – Overview

योजना का नामCM Kisan Kalyan Yojana
कार्यान्वयनमध्यप्रदेश सरकार
प्रक्षेपण की तारीख2018-19
लेख का नामकब होगी 28वी क़िस्त जारी, क्या मिलेंगे इस बार भी 1500 रु देखे
लाभार्थीछोटे एवं सीमांत किसान
राशि4000 रुपये सालाना
आर्थिक सहायतातय राशि (राज्य सरकार द्वारा निर्धारित)
आधिकारिक वेबसाइटhttps://saara.mp.gov.in/
हेल्पलाइन नंबर0755-2525804

CM Kisan Kalyan Yojana क्या है

आपकी जानकारी के लिए बता दे की मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना ( CM Kisan Kalyan Yojana ) एक महत्वपूर्ण योजना है जिसे मध्यप्रदेश सरकार द्वारा अपने राज्य के किसानो ( Farmer ) के लिए शुरू की गई है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानो को वित्तीय सहायता प्रदान करना है। आपको बता दे की ये योजना पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुडी और उसी तरह काम करती है।

पीएम किसान योजना ( PM Kisan Yojana ) के तहत केंद्र सरकार किसानो को 6000 रुपये सालाना देती है और इस योजना के तहत राज्य सरकार किसानो को 4000 रुपये सालाना देती है। ऐसे में दोनों की राशि मिला कर किसानो को 10,000 रुपये सालाना वतीत्य सहायता दी जाती है।

CM Kisan Kalyan Yojana किसानो के खाते में आज आएगी क़िस्त

आपको बता दे की मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना ( CM Kisan Kalyan Yojana ) के तहत आज राज्य के 83 लाख किसानो को 1671 करोड़ की राशि उनके सीधे बैंक खाते में डाली जाएगी। इस योजना के तहत मिलने वाली राशि खरीफ सीजन के लिए किसानो को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। सरकार का मानना है की यह राशि किसानो को उनकी फसल में लगने वाले खर्चे को पूरा करने में आर्थिक मदद मिलेगी और उनकी आय में भी वृद्धि होगी।

CM Kisan Kalyan Yojana के लिए पात्रता

  • इस योजना का लाभ मध्यप्रदेश ( Madhya Pradesh ) के किसानो को दिया जाएगा।
  • मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना ( CM Kisan Kalyan Yojana ) के लिए राज्य के छोटे और सीमांत किसानो को पात्र माना जाएगा।
  • जो किसान पीएम किसान योजना के लाभार्थी है उन्हें भी इस योजना के लिए पात्र माना जाएगा।
  • किसान के पास वैध आधार कार्ड और बैंक खाता होना चाहिए।

CM Kisan Kalyan Yojana जरूरी बातें 

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत लाभ लेने के लिए किसान के बैंक खाते में DBT के लिए आधार लिंक होना जरूरी है। इसके अलावा लाभार्थी किसान ( Farmer ) का बैंक खाता सक्रिय और NPCI मैप्ड होना चाहिए। अगर किसी भी किसान ने इस योजना के लिए आवेदन किया है लेकिन उसके खाते में क़िस्त नहीं आई है तो वो अपने नजदीकी  कृषि विभाग कार्यालय या बैंक शाखा से संपर्क कर सकते हैं।

ऐसे करें स्टेटस चेक – CM Kisan Kalyan Yojana

  • मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना ( CM Kisan Kalyan Yojana ) के तहत क़िस्त का स्टेटस चेक करने के लिए आपको पहले इसकी ऑफिसियल वेबसाइट saara.mp.gov.in पर जाना होगा।
  • अब होम पेज पर आपको सीएम किसान कल्याण योजना का ऑप्शन दिखाई देगा जिस पर क्लिक करना होगा।
  • क़िस्त की स्थिति देखने के लिए ‘Beneficiary Status’ पर क्लिक करे।
  • फिर आपको अपना आधार नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
  • आपकी स्क्रीन पर क़िस्त का स्टेटस दिखाई देगा जिसमे चेक कर सकते है की आपकी क़िस्त आई है या नहीं।

निष्कर्ष

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना (Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana) किसानों की आर्थिक मजबूती की दिशा में एक बड़ा कदम है। ₹1671 करोड़ की यह किस्त लाखों किसानों को फसल बोआई और इससे खेती के दूसरे खर्च निपटाने में सहूलियत होगी। अगर आप भी इस योजना के लाभार्थी हैं, तो फौरन saara.mp.gov.in पर जाकर स्टेटस देखें और पक्का कर लें कि रकम आपके खाते में जमा हुई है या नहीं।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। योजना की सटीक जानकारी और आवेदन प्रक्रिया के लिए कृपया संबंधित बैंक या अधिकृत सरकारी पोर्टल पर संपर्क करें।

ApplyLink
Home Page Link

FAQ

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना क्या है?

यह एक सरकारी योजना है जिसके तहत किसानों को सीधी आर्थिक सहायता दी जाती है ताकि वे खेती-किसानी के खर्च पूरे कर सकें और उनकी आय में वृद्धि हो।

इस योजना का लाभ किन किसानों को मिलेगा?

इस योजना का लाभ छोटे और सीमांत किसान, जिनके पास सीमित भूमि है और जो राज्य के स्थायी निवासी हैं, उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा।

योजना की राशि कब और कैसे मिलेगी?

योजना की राशि समय-समय पर राज्य सरकार द्वारा जारी की जाती है और सीधे किसान के बैंक खाते में DBT के माध्यम से भेजी जाती है।

Akash kumar

मेरा नाम आकाश कुमार है, मैं पिछले 5 साल से आर्टिकल राइटिंग कर रहा हूं। मैं Latest Job , Yojana और News के बारे में जानकारी प्रदान करता हूँ। मेरे द्वारा आपको पूरी तरह से जानकारी रिसर्च करके बताई जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment