PM Fasal Bima Yojana : किसानो को मिलेगी फसल नुकसान पर बड़ी राहत, देखे योजना के फायदे और आवेदन प्रक्रिया

Published On: August 23, 2025
Follow Us
PM Fasal Bima Yojana

PM Fasal Bima Yojana : जैसा की आप सब जानते है की हमारा देश एक किसानी देश है जहाँ आपको हर वर्ग के किसान ( Farmer ) देखने को मिल जाते है। केंद्र सरकार और राज्य सरकार की तरफ से देश के सभी किसानो के कई महत्वकांशी योजनाएँ चलाई जाती है जिससे उनकी आय में बढ़ोतरी हो सके। हमारे देश में कई किसान है जो अधिकांश खेती पर निर्भर रहते है, लेकिन किसी कारणवश उनकी फसल बर्बाद हो जाती है जिससे उन्हें काफी नुकसान होता है। ऐसे में अब सरकार ने उन किसानो के लिए पीएम फसल बीमा योजना ( PM Fasal Bima Yojana ) को शुरू किया है।

पीएम फसल बीमा योजना ( PM Fasal Bima Yojana ) केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है जिसे देश के किसानो के लिए शुरू की गई है। जैसा की आप सब जानते है की कभी-कभी अधिक बारिश होने से या बारिश कम होने से किसानो की फसल का नुकसान हो जाता है और वो काफी परेशान रहते है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने फसल बीमा योजना को शुरू किया है। ताकि उन किसानो को उनकी फसल नुकसान का मुआवजा मिल सके। सरकार द्वारा किसानो ( Farmer ) को उनकी फसल नुकसान पर अलग-अलग फसल के हिसाब से मुआवजा मिलता है।

छोटे और सीमांत किसान हमेशा अपनी फसल के लिए साहूकारों से कर्ज लेते है फिर अपनी फसल पकने पर उन्हें अधिक ब्याज दर के साथ लौटा देते है। लेकिन कई बार किसानो को उनकी फसल में नुकसान हो जाता है, ऐसे में वो साहूकारों का कर्ज नहीं चूका पाते है। कुछ किसान परेशान होते और कुछ गलत कदम उठा लेते है। इन्ही समस्या को देखते हुए केंद्र सरकार ने पीएम फसल बीमा योजना ( PM Crop Insurance Scheme ) को शुरू किया है।

इस लेख के लास्ट में आपको महत्वपूर्ण लिंक्स प्रदान करेगें ताकि आपलोग सुविधापूर्वक इसी प्रकार के आर्टिकल्स को प्राप्त करके इनका लाभ आसानी से प्राप्त कर सकें।

PM Fasal Bima Yojana – Overview

योजना का नामPM Fasal Bima Yojana
योजना कब शुरू हुई 13 जनवरी 2016
लाभ फसल नुकसान पर मुआवजा
पात्र सभी किसान
ऑफिसियल वेबसाइट https://pmfby.gov.in/
रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन-ऑफलाइन
योजना उद्देश्य किसानो को उनकी फसल नुकसान की भरपाई करना

PM Fasal Bima Yojana क्या है

आपको बता दे की पीएम फसल बीमा योजना ( PM Fasal Bima Yojana ) भारत सरकार की एक प्रमुख योजना है जिसे देश के उन किसानो के लिए शुरू की है जो खेती पर निर्भर रहते है। सभी किसानो ( Farmer ) इस योजना के तहत आवेदन कर के अपनी फसल नुकसान का मुआवजा आसानी से ले सकते है जिससे उन्हें कुछ नुकसान नहीं हो। इस योजना को शुरू करने का मुख्य किसानो की फसल बाढ़ आने, ओलावष्टि होने, बारिश कम होने इनकी वजह से ख़राब हो जाती है तो उन्हें सरकार की तरफ से फसल नुकसान का मुआवजा मिल जाता है।

PM Fasal Bima Yojana में हुए बदलाव

अगर आप भी एक किसान है और आप खेती करते है तो आप पीएम फसल बीमा योजना ( PM Fasal Bima Yojana ) का लाभ उठाने के लिए पुरे हक़दार हो। ये योजना खासकर किसान के लिए ही शुरू की गई है। केंद्र सरकार द्वारा इस योजना में समय-समय पर कुछ बदलाव करती है ताकि किसानो को वास्तविक लाभ मिल सके।

सरकार द्वारा इस पीएम फसल बीमा योजना ( PMFBY ) के तहत जो मुआवजा मिलता है उसकी सीमा को बढाकर 75% कर दिया है। ताकि हर किसानो को फसल नुकसान से बड़ी रहत मिल सके। पहले इस योजना के तहत फसल नुकसान का आकलन ब्लॉक और जिले के हिसाब से किया जाता था लेकिन अब हर गांव की स्थिति को देखकर किसानो को मुआवजा दिया जाता है।

PM Fasal Bima Yojana के तहत कैसे मिलेगा लाभ

अगर किसी भी किसान की फसल बाढ़ आने, ओलावष्टि होने या बारिश कम होने के कारण ख़राब हो जाती है तो वो किसान पीएम फसल बीमा योजना ( PM Fasal Bima Yojana ) के तहत आवेदन कर सकते है और अपनी फसल नुकसान के लिए बीमा दावा कर सकते है। इस योजना के तहत जो बीमा राशि दी जाती है वो आपकी फसल के हिसाब से होती है।

जिस भी किसान भाई की फसल नुकसान में जाती है वो इस PMFBY योजना के तहत फसल नुकसान होने से 72 घंटे के भीतर बीमा दावा कर सकते है। इस योजना के तहत जो मुआवजा मिलता है उसके लिए सरकार आपकी फसल नुकसान का आकलन कर किसानो के सीधे बैंक खाते में मुआवजा की राशि ट्रांसफर करती है।

PM Fasal Bima Yojana इन किसानो को मिलेगा लाभ

  • पीएम फसल बिमा योजना ( PM Fasal Bima Yojana ) का लाभ सिर्फ भारतीय किसानो को दिया जाएगा।
  • इस योजना का लाभ केवल वहीं किसान ( Farmer ) ले सकते है जिनके पास खेती योग्य भूमि है।
  • किसान के पास आधार कार्ड और खेती के सभी दस्तावेज होना जरुरी है।
  • किसानो को उनकी फसल नुकसान का प्रूफ देना होगा और उन्हें पहले क्लेम करना होगा।
  • किसानो को इस योजना के तहत उनकी फसल नुकसान के हिसाब से मुआवजा दिया जाएगा जो सरकार द्वारा राशि तय करेगी।

जरुरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

PM Fasal Bima Yojana पंजीकरण प्रक्रिया

अगर कोई भी किसान पीएम फसल बीमा योजना ( PM Fasal Bima Yojana ) के तहत आवेदन करना चाहता है तो किसान अपने नजदीकी बैंक सहकारी समिति या किसान सेवा केंद्र पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आप चाहे तो इसके लिए ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते है जिसके लिए आपको इसकी ऑफिसियल वेबसाइट pmfby.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। आवदेन करने के लिए आपके पास अपने कुछ जरुरी दस्तावेज होना चाहिए फिर आप इसमें आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकते है।

निष्कर्ष

पीएम फसल बीमा योजना किसानों के लिए एक सुरक्षा कवच की तरह है। यह योजना प्राकृतिक आपदाओं और अन्य कारणों से होने वाले फसल नुकसान की भरपाई करती है और किसानों को मानसिक व आर्थिक रूप से मजबूत बनाती है। यदि इस योजना का सही ढंग से क्रियान्वयन किया जाए और सभी किसानों तक इसकी जानकारी पहुँचाई जाए, तो यह भारत के कृषि क्षेत्र को और अधिक आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। योजना की सटीक जानकारी और आवेदन प्रक्रिया के लिए कृपया संबंधित बैंक या अधिकृत सरकारी पोर्टल पर संपर्क करें।

Registration ApplyLink
Home PageLink

FAQ

पीएम फसल बीमा योजना कब शुरू हुई थी?

यह योजना 13 जनवरी 2016 को शुरू की गई थी। इसका उद्देश्य किसानों को फसल नुकसान से सुरक्षा देना है।

इस योजना का लाभ कौन-कौन ले सकता है?

इस योजना का लाभ सभी किसान उठा सकते हैं – चाहे वे अपनी जमीन पर खेती करते हों या लीज़ पर खेती कर रहे हों।

किसानों को कितना प्रीमियम भरना पड़ता है?

  • खरीफ फसल – 2%
  • रबी फसल – 1.5%
  • व्यावसायिक और बागवानी फसल – 5%

Akash kumar

मेरा नाम आकाश कुमार है, मैं पिछले 5 साल से आर्टिकल राइटिंग कर रहा हूं। मैं Latest Job , Yojana और News के बारे में जानकारी प्रदान करता हूँ। मेरे द्वारा आपको पूरी तरह से जानकारी रिसर्च करके बताई जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment